• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


आगरा में 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी, सोमवार को खुलेंगे

Updated : Thu, 05 Jan 2023 04:56 PM

बढ़ती ठंड के कारण आगरा जिले में सात जनवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। पूर्व में कक्षा 8 तक के ही स्कूल कॉलेज बंद थे। 8 जनवरी को रविवार है, ऐसे में 9 जनवरी को ही स्कूल खुलेंगे।

शीतलहर का प्रकोप, कंपकंपी छुड़ा रही हवा

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को दिन भर ठंडी हवा कंपकंपी छुड़ाती रही। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने से लोग कांपते रहे। प्रदेश में आगरा तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। रात को कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ जनवरी तक कोहरे व शीत लहर से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में आगरा से ठंडे बिजनौर (4.5 डिग्री सेल्सियस) और बुलंदशहर पांच डिग्री सेल्सियस) रहे। बर्फीली हवा चलने से गलन बढ़ गई है। ठंडी हवा से बचने को लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए अलाव का सहारा लेते नजर आए।