• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


चाचा के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे: अखिलेश, सीएम पर कसा तंज, बोले- करहल में फुटबॉल खेलने आए थे

Updated : Sat, 24 Dec 2022 12:39 AM

मैनपुरी माडल ने गुजरात माडल को फेल कर दिया है। 2024 में होने वाले आम चुनाव में चाचा शिवपाल के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे। भाजपा के लोग सोच रहे थे कि आजमगढ़ हरा दिया, रामपुर को हरा दिया और अब मैनपुरी को भी हरा देंगे। 

ये बातें शुक्रवार को सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इसके पहले सपा अध्यक्ष, शिवपाल यादव व सांसद डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि करहल में फुटबाल खेलने आए थे, यह अच्छा हुआ कि जसवंतनगर नहीं गए। वह नहीं जानते कि मैनपुरी व जसवंतनगर के लोग स्प्रिंग की तरह कार्य करते हैं, उन्हें जितना दबाया जाएगा उतना ही यहां के लोग उछलेंगे। 

अखिलेश ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के बड़े नेता थे। चौधरी साहब व नेताजी ने किसानों के लिए जितना कुछ हो सका किया, लेकिन यह सरकार बर्बाद करने की कोशिश में है।