• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में 4% की गिरावट, दो वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन

Updated : Mon, 12 Dec 2022 04:52 PM

औद्योगिक उत्पादन के अक्टूबर महीने के आधिकारिक आंकड़ों को जारी कर दिया गया है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 12 दिसंबर को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार, भारत का औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर में 4 प्रतिशत गिर गया। सितंबर में उत्पादन में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि उद्योग की वृद्धि केवल एक महीने के अंतराल के बाद वापस वृद्ध नकारात्मक हो गई है। आपको बता दें कि अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 0.7 फीसदी घटा था।

अक्टूबर में आईआईपी में गिरावट अनुमान से काफी नीचे है। यह पिछले दो वर्षों में भारतीय उद्योग का सबसे खराब प्रदर्शन है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट और खनन तथा बिजली उत्पादन में धीमी रफ्तार है।

बढ़ोतरी की बात करें तो औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) अक्टूबर 2021 में 4.2 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि इसी साल सितंबर में सितंबर 2022 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 3.1 फीसदी बढ़ा था।