मेयर आरक्षण सूची जारी, आगरा की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित
Updated : Mon, 05 Dec 2022 02:09 PM

मेयर की सीट अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। सोमवार शाम को नगर निगम आगरा सहित 17 नगर निगमों के मेयर की आरक्षण सूची जारी की गई। नगर निगम के गठन के बाद से मेयर की सीटी अनुसूचित जाति महिला के लिए तीसरी बार आरक्षित हुई है।
मेयर की सीट के आरक्षण पर टिकी थी सभी की नजरें
मेयर की सीट के आरक्षण पर सभी की नजरें टिकी हुई थी, शाम को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। अनूसूजित जाति महिला के लिए मेयर की सीट आरक्षित की गई है। इस सीट के लिए भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और आप पार्टी को प्रत्याशियों की तलाश करनी पड़ेगी, अभी तक मेयर की सीट को महिला और सामान्य मानते हुए राजनैतिक दलों ने दावेदारों की सूची तैयार की थी।
तीसरी बार अनुसूचित जाति महिला के लिए हुई आरक्षित
1989 सामान्य सीट रमेशकांत लवानियां भाजपा
1995 अनुसूचित जाति महिला बेबीरानी मौर्य भाजपा
2000 अनुसूचित जाति किशोरी लाल माहौर भाजपा
2006 अनुसूचित जाति महिला महिला अंजुला सिंह माहौर भाजपा
2012 अनुसूचित जाति इंद्रजीत आर्य भाजपा
2017 सामान्य नवीन जैन भाजपा
2022 अनुसूचित जाति महिला