• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


बदमाश से भिड़ गई थीं साहसी रीता, चंद सेकंड में लूट ले गया चेन, अब मथुरा में बदमाशों की तलाश

Updated : Mon, 05 Dec 2022 02:02 PM

आगरा में न्यू आगरा की लायर्स कालोनी में रविवार को दिनदहाड़े मिष्ठान व्यवसाई की पत्नी की चेन लूटने की घटना करने वाले बदमाश मथुरा के होने का अनुमान है। बदमाश वारदात के बाद सिकंदरा हाईवे होते हुए मथुरा की ओर भागे थे। पुलिस को बदमाशों के मथुरा की ओर भागने के फुटेज मिले हैं। जिसके बाद से पुलिस की दो टीमों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। वहां के बदमाशों का रिकार्ड खंगाल जा रहा है। पूर्व में चेन लूटने की घटनाओं में जेल गए बदमाशों की जानकारी जुटा रही हैं।

घटना रविवार सुबह लगभग सवा नौ बजे की है। सेंट जोंस चौराहे पर अनिल कुमार की बृजवासी स्वीट्स के नाम से दुकान है। अनिल जयपुर गए थे। उनकी पत्नी रीता घर की चहारदीवारी के अंदर रखे गमलों के पौधों को सींच रही थीं। मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक युवक अंदर आ गया। रीता से पता पूछने लगा। उन्होंने युवक को गेट के बाहर जाने की कहा। जिस पर वह उनकी ओर आने लगा।खतरे का आभास होने पर रीता ने वाइपर उठा लिया। तब तक बदमाश ने उन्हें दबोच लिया था।