• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


अगले साल 15 अगस्त से पहले बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, आएगी नई राष्ट्रीय डिजाइन पॉलिसी

Updated : Wed, 30 Nov 2022 12:22 PM

सरकार 15 अगस्त 2023 से पहले राष्ट्रीय डिजाइन नीति को अपडेट करने पर विचार कर रही है। इस पॉलिसी को अपडेट कर एक नई पॉलिसी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय डिजाइन नीति को फरवरी 2007 में सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया था। बुधवार को मौजूदा राष्ट्रीय डिजाइन नीति के बारे में उद्योग जगत से विचार मांगे गए।

डीपीआईआईटी के सचिव ने कहा है कि बदलते हुए समय को देखते हुए नियमों में बदलाव करना जरूरी हो गया है। राष्ट्रीय डिजाइन नीति देश में नए उत्पादों को विकसित करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। इसका उद्देश्य एक बेहतर नियामकीय संस्थागत ढांचे के माध्यम से नियामक, प्रचार और डिजाइन को बढ़ावा देना शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष डिजाइन केंद्रों या नवाचार केंद्रों की स्थापना करना इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य था।

उद्योग मंडल सीआईआई के इंडिया डिजाइन समिट में डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सचिव अनुराग जैन ने कहा कि कहा, 'हमें संभवत: 15 अगस्त, 2023 से पहले अपनी नीति को अपडेट करने की जरूरत है। हमें एक नई डिजाइन नीति के बनाने का प्रयास करना चाहिए।' उन्होंने उद्योग निकाय को एक छोटा समूह बनाने और नीति में संभावित बदलावों की सिफारिश करने का भी सुझाव दिया।