• Home
  • Sat, 26-Apr-2025

Breaking News


सावधान! यूपी में हीट स्ट्रोक का खतरा, धूप में निकलने से बचें और इन टिप्‍स को करें फॉलो

Updated : Thu, 17 Apr 2025 10:54 PM

तेज धूप और लू चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सुबह 11 से शाम चार बजे तक धूप में ना निकलने की सलाह दी है। वहीं, बुधवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में उल्टी दस्त, पेट दर्द के साथ बेचैनी, घबराहट के मरीजों की संख्या अधिक रही। शहर और देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस घोल सहित दवाओं का स्टाक बढ़ा दिया गया है।

 

एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पहुंचने पर शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे शरीर ठंडा बना रहता है। ऐसे में गर्म हवा चलने पर शरीर को ठंडा रखने वाला सिस्टम गड़बड़ जाता है।

इससे शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। साथ ही शरीर का तापमान 101 फारेनहाइट से अधिक पहुंच जाता है और बेहोशी छाने लगती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का स्टाक बढ़ा दिया गया है, ओआरएस कार्नर बनाए गए हैं। संभव हो सके तो धूप में सुबह 11 से शाम चार बजे तक निकलने से बचें

हीट स्ट्रोक के लक्षण

  • शरीर का तापमान 101 फारेनहाइट से अधिक पहुंचना।
  • पसीना निकलना बंद होना।
  • बेहोशी आ जाना।
  • हाथ-पैरों में दर्द।

ये करें

  • लू से बचने के लिए घर से खाली पेट न निकलें। मधुमेह और हृदय रोगियों को ज्यादा खतरा।
  • ताजा खाना खाएं।
  • आम और पुदीना का पना, छाछ, नींबू की शिकंजी और प्याज का अधिक से अधिक उपयोग करें।
  • तरबूज, खरबूज, खीरा आदि का सेवन अधिक करें।
  • नीबू शिकंजी, नारियल पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें।
  • चिकनाई युक्त भोजन का सेवन कम करें।
  • धूप से बचें।