• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


यूपी में 200 से अधिक सपा नेताओं को पुलिस ने जारी किया नोटिस, दी कार्रवाई की चेतावनी; आखिर क्या है कारण?

Updated : Sun, 06 Apr 2025 10:40 PM

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर 26 मार्च को हुए हमले के विरोध में सपा ने ईद के बाद प्रदेश स्तर पर आंदोलन का एलान किया था। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।

 

संसद में राणा सांगा पर विवादित बयान देने के बाद उग्र युवाओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला किया था। आवास का गेट तोड़ने की कोशिश की गई। पथराव में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

 

वहीं, आधा दर्जन कारों में तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियों को तोड़ दिया गया था। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ईद के बाद प्रदेश में आंदोलन का एलान किया था। ईद बीतने के बाद सपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस अफसर सतर्क हैं।

जिले के सभी थानों से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि दो सैकड़ा के करीब सपा नेताओं को अब तक नोटिस पुलिस प्रशासन की ओर से भेजे जा चुके हैं।

 

शुक्रवार की शाम सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विनय मित्तल के न्यू विजय नगर स्थित आवास पर हरीपर्वत थाने की ओर से नोटिस पहुंचा। नोटिस में कहा गया है कि आपके व सहयोगियों द्वारा बिना शासकीय अनुमति के धरना प्रदर्शन, पुतला दहन, घेराव किया जा सकता है। ऐसे किसी भी कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।