• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


आगरा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में हुआ विवाद

Updated : Tue, 25 Mar 2025 11:06 PM

आगरा में लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा के दौरान भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई। विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने को कहा जिससे तकरार हो गई। गनर और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। विधायक समर्थक शाहगंज थाने पहुंचे। घटना के बाद शहर में चर्चाएं तेज होने लगीं।

लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। अर्जुन नगर में सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने को कहा, इसको लेकर तकरार हुई। गनर व अन्य लोगों ने बीच−बचाव किया। विधायक समर्थक शाहगंज थाने पहुंचे।