जासूसी के आरोपित की पत्नी बोलीं- हनीट्रैप में फंसे पति... सरकार बरते रहम, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से मिले अवार्ड दिखाए
Updated : Mon, 17 Mar 2025 10:54 PM

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन रविंद्र कुमार की पत्नी ने उनके ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनके पति हनीट्रैप का शिकार हुए हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। पत्नी ने सरकार से अपील की है कि वह मामले का संज्ञान ले और उनके पति के प्रति रहम बरते।
जासूसी के आरोपित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन रविंद्र कुमार पर लगे आरोपों को स्वजन सिरे से खारिज कर रहे हैं। पत्नी ने फिर कहा पति हनीट्रैप का शिकार हुए हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। अंतिम सांस तक पति को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लडूंगीं। सरकार से अपील है कि वह रहम बरतें। पत्नी अन्य स्वजन के साथ जल्द लखनऊ जा सकती हैं। कुछ अधिवक्ताओं से भी उनकी केस के संबंध में वार्ता हुई है।
आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने फिरोजाबाद के हजरतपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन बुंदु कटरा में रहने वाले रविंद्र कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उन पर आइएसआइ की महिला एजेंट को ऑर्डिनेंस फैक्टी से जुड़ी जरूरी सूचनाएं देने का आरोप है। पत्नी ने कहा कि पति हनीट्रैप का शिकार हुए हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है।
पत्नी ने कहा, कि मेरी सरकार से अपील है कि वह मामले का संज्ञान ले और पति के प्रति रहम बरते। उन्होंने कहा कि रविंद्र के जेल जाने से अब घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं है। आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। लखनऊ जाकर पति की जमानत के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करूंगीं। वहीं इकलौते बेटे की गिरफ्तारी से बुजुर्ग मां रेशम देवी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि मेरे पति देवीदयाल ने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। मेरा बेटा गलत काम नहीं कर सकता है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।