ब्रज क्षेत्र में कौन बना जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, आगरा-मथुरा सहित इन जिलों के देखें नाम
Updated : Sun, 16 Mar 2025 07:01 PM

आगरा में प्रशांत पौनिया को जिलाध्यक्ष और राजकुमार गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मथुरा में निर्भय पांडेय को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि राजू यादव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। कासगंज में नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष और फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मैनपुरी में ममता राजपूत को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षाें की घाेषणा कर दी। ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत, हाथरस, अलीगढ़ जिला और महानगर, एटाऔर फिरोजाबाद में चुनाव रोका गया है। ब्रज में कुल 19 संगठनात्मक जिले हैं, इनमें छह जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को रोका गया है। आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को बनाया है। वहीं मथुरा में निर्भय पांडेय को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिल गई। वहीं महानगर अध्यक्ष राजू यादव को बनाया गया है।
कासगंज में भाजपा ने नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया है। फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर भाजपा महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। मैनपुरी में ममता राजपूत को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया है। पार्टी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी और एमएलसी श्री चंद्र शर्मा ने नए जिला अध्यक्ष का नाम घोषित किया।
ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल ने इसकी घोषणा कर दी। पार्टी ने पुराने जातिगत समीकरणों के तहत ही इस बार भी पदाधिकारी की घोषणा की है। जिले की कमान अब तक पिछड़ी जाति से आने वाले गिर्राज कुशवाहा पर थी वहीं महानगर की कमान सामान्य वर्ग के भानु महाजन के हाथ में थी। इस बार भी जिले की कमान पिछड़ा वर्ग के जमीनी स्तर के नेता माने जाने वाले प्रशांत पौनिया और महानगर में सामान्य वर्ग के राजकुमार गुप्ता को दी है। राजकुमार गुप्ता महानगर में अब तक उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे।