• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


पांच बच्चों के पिता ने 19 साल की युवती की हत्या कर खुद को मारी गोली, प्रेम प्रसंग के मामले में छिन गई दो जिंदगियां

Updated : Fri, 17 Jan 2025 11:34 AM

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक किसान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक युवती की हत्या कर दी और फिर खुद की कनपटी में भी गोली मार ली। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

खेरागढ़ के गांव बंडपुरा में गुरुवार शाम को किसान ने लाइसेंसी पिस्टल से युवती के परिजनों के सामने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी में भी गोली मार ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, वहां मृत घोषित कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग बताया गया है।

 

यह है पूरा मामला

घटना गुरुवार शाम चार बजे की है। नगला कमाल खेरागढ़ का रहने वाला विनय परमाार गांव बंडपुरा के अमर सिंह के साथ 10 वर्ष से मिर्च की खेती कर रहा था। अमर सिंह का खेत के बराबर में ही घर होने के चलते विनय का उनके यहां आना-जाना था। 

 

दोपहर 12 बजे विनय खेत पर बनी झोपड़ी में पहुंचा। वहां करीब देर तक बैठने के बाद वह अमर सिंह के घर की ओर गया। उनकी पत्नी सुआ देवी और परिवार के लोगों से विवाद करने लगा। सुआ देवी ने उसे वहां से जाने को कहा। विनय ने अपने छोटे भाई चिंटू से अपनी लाइसेंसी पिस्टल मंगाने के बाद उसे लहराने लगा।

सुआ देवी ने बताया विनय द्वारा हंगामा करने पर उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रीति घर से बाहर निकलकर आई। विनय ने लाइसेंसी पिस्टल बेटी की कनपटी से सटाकर दो गोलियां दाग दीं। प्रीति की मौके पर मौत हो गई। प्रीति के परिजन और आसपास के लोग विनय परमार को पकड़ने दौड़े। तब तक विनय ने अपनी कनपटी में भी गोली मार ली।