• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


Agra News: युवक ने जानबूझ कर कुत्ते पर चढ़ा दी कार, फिर पिछले पहिए से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना

Updated : Fri, 01 Mar 2024 04:30 AM

आगर में एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आया है। यहां सोते कुत्ते पर कार का एक पहिया चढ़ गया। कार में बैठे युवक ने ये घटना देखी। इसके बावजूद कुत्ते को बचाने के बजाए पिछले पहिए से कुचल दिया। नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये क्रूरता कैद हो गई। घटना के बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शहर में कुत्तों से क्रूरता की लगातार घटनाएं हो रही हैं। क्रूरता का एक और मामला शाहगंज के गोविंद नगर का है। सड़क पर सोते कुत्ते को चालक ने कार चढ़ा दी। उतर कर देखा और फिर पिछले पहिए से कुचलते हुए कार को ले गया। प्रसारित वीडियो को देख पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया।

मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। गोविंद नगर का प्रसारित वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रसारित वीडियो में दो कुत्ते सड़क पर सोते दिखाई दे रहे हैं। पास में ही खड़ी सफेद रंग की कार अचानक चल देती है।

कार के सामने सोते कुत्ते पर अगला पहिया चढ़ जाता है। इस दौरान कार के शीशे खुले हुए हैं। पिछली सीट की खिड़की पर एक बैठा एक व्यक्ति कुत्ते को पहिए के नीचे आते देख रहा है। वह चालक को रोकने का प्रयास नहीं करता। कार का पिछला पहिया भी कुत्ते को कुचलकर चला जाता है।

बुधवार को वीडियो प्रसारित होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। महासभा के अध्यक्ष विशाल कुमार ने तहरीर दी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। कार नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।