• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


भारतीय मजदूर संघ की रैली में उठी पुरानी पेंशन की मांग

Updated : Sun, 25 Feb 2024 05:05 PM

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन में शनिवार को विशाल महारैली का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत तार घर से प्रारंभ होकर प्रतापपुरा चौराहा, साईं की तकिया चौराहा, धौलपुर हाऊस, कलेक्ट्रेट चौराहा, राजा मंडी चौराहा, सेंट जॉन्स चौराहा, हरि पर्वत चौराहा होते हुए शहीद पार्क में एक विशाल आम सभा का खुला सत्र का आयोजन किया गया। रैली में प्रतापपुरा चौराहा एवं छिपीटोला चौराहा पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली में पुरानी पेंशन की मांग, निगमीकरण पर रोक, आशा-आगनवाडी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि, मजदूर विरोधी श्रमिक कानुनों में संशोधन आदि से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे। यह पहली बार है कि आगरा में इतनी बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर अपनी मांग रख रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में इस विशाल रैली के आम सभा में उपाध्याय जी ने कहा पेंशन कर्मचारियों का हक है सरकार को पुरानी पेंशन देना ही होगा। रैली में आशा आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली में कुलदीप कुलश्रेष्ठ, विनय शर्मा, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, पंकज सारस्वत, श्रीकांत शर्मा, भूपेंद्र सिंह चौहान, संजीव कुमार पाठक, दिनेश चौहान, मिथिलेश कुमार पांडे, भाव सिंह, निलेश कुमार, ध्रुव वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, जय प्रकाश शुल्ला, भंवर सिंह, बन‌वारीलाल, विश्वम्भर रुमाल, मोहन कुमार, प्रताप सिंह, नेत्रपाल, शिव कुमार सेना, दिनेश, सुनील कुमार, जितेर उमाल, गोपाल सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।