आगरा में राहुल-प्रियंका की यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव
Updated : Sun, 25 Feb 2024 05:00 PM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगरा में शुरू हो गई। प्रियंका वाड्रा गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ हैं। तीनों नेताओं ने टेढ़ी बगिया स्थित डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का माहौल है।
राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का माहौल है। किसान, नौजवान, महिला सहित हर वर्ग अन्याय का शिकार हो रहा है। जब अन्याय होता है तो आक्रोश भी पनपता है। जनता का यही आक्रोश नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा-, "...अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा... नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। राहुल गांधी ने आगे केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साथा।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है...आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं...हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।