Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM Modi ने भी की सराहना
Updated : Fri, 26 Jan 2024 04:22 PM

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। कर्तव्य पथ पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस परेड में देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया जिसमें महिलाओं के प्रभावशाली मार्च-पास्ट को आमंत्रित लोगों ने सराहना की।
पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं, कर्तव्य पथ पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस परेड में देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं के प्रभावशाली मार्च-पास्ट (March-Pasts) को आमंत्रित लोगों ने सराहना की।
75वें गणतंत्र दिवस परेड में देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं के प्रभावशाली मार्च-पास्ट को आमंत्रित लोगों ने खड़े होकर सराहना की।
गणतंत्र दिवस परेड समारोह में महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। मेहमान और दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाओं ने मोटरसाइकिल पर चंद्रयान-तीन के एक थीम का भी प्रदर्शन किया।
अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक विशेष राष्ट्रपति बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचे।