• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश

Updated : Thu, 16 Nov 2023 02:48 AM

दिल्ली NCR में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। NCR में अब कोहरा भी दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं, इसके साथ ही IMD के अनुसार आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और आंधी के साथ भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने की संभावना भी है।

उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में धुंध और कोहरा रहेगा और तापमान में भी कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें को यहां भी कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण ठंड में वृद्धि होने के साथ अधिसंख्य भागों में धुंध व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

पंजाब में भी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। आज दिन में धूप के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। तापमान की बात करें तो राज्‍य का अधिकतम तापमान 65 फीसदी और न्‍यूनतम तापमान 42 फीसदी रहने की संभावना है।