ENG vs SA: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने जमाया रंग, SA ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, औंधे मुंह गिरी डिफेंडिंग चैंपियन
Updated : Sat, 21 Oct 2023 05:45 PM

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड औंधे मुंह गिरी है। साउथ अफ्रीका ने खेल के तीनों ही विभाग में डिफेंडिंग चैंपियन को चारों खाने चित करते हुए रिकॉर्ड 229 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी वानखेड़े के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। इंग्लैंड की पूरी टीम महज 170 रन बनाकर सिमट गई।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड औंधे मुंह गिरी है। साउथ अफ्रीका ने खेल के तीनों ही विभाग में डिफेंडिंग चैंपियन को चारों खाने चित करते हुए रिकॉर्ड 229 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी वानखेड़े के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। साउथ अफ्रीका से मिले 400 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम महज 170 रन बनाकर सिमट गई।
400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉनी बेयरस्टो को महज 10 रन के स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मार्को जेनसन ने जो रूट को 2 रन के स्कोर पर चलता किया। रूट के आउट होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों में पवेलियन लौटने की होड़ लग गई। बेन स्टोक्स सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, जोस बटलर 7 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में मार्क वुड और गस एटकिंसन ने 9वें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। एटकिंसन को केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 170 रन पर समेट दिया।