• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


फतेहपुर सीकरी दीवानी ए खास से तीन फ्रांसीसी पर्यटक गिरे, एक की मौत; फोटोग्राफी करते वक्त हुआ हादसा

Updated : Fri, 22 Sep 2023 02:24 AM

फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को तीन फ्रांसीसी पर्यटक दीवान ए खास से सात फीटे नीचे गिर गए। हादसा दीवान ए खास में पर्यटकों द्वारा लकड़ी की रेलिंग सहारे खड़े होकर फोटोग्राफी करने के दौरान हुआ। हादसे के बाद आनन-फानन में लोग घायलों को अस्पताल लेकर दौड़े जहां चिकित्सकों ने एक नागरिक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य पर्यटकों को मामूली चोटे आईं।

विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को तीन फ्रांसीसी पर्यटक दीवान ए खास से सात फीटे नीचे गिर गए। हादसा दीवान ए खास में पर्यटकों द्वारा लकड़ी की रेलिंग सहारे खड़े होकर फोटोग्राफी करने के दौरान हुआ।

सात फीट की ऊंचाई से गिरने पर गंभीर घायल पर्यटक को पुलिस सिकंदरा हाईवे स्थित अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य पर्यटकों को मामूली चोटे आईं। विदेशी पर्यटक की मृत्यु की जानकारी पर डीएम और डीसीपी अस्पताल पहुंच गए।

फ्रांस के म्यूनिख शहर की रहने वाली 61 वर्षीय एस्मा अपने पति समेत 22 लोगों के समूह के साथ भारत भ्रमण के लिए 12 सितंबर को दिल्ली आई थीं। पर्यटकों का समूह गुरुवार को जाेधपुर से आगरा आया। गुरुवार दोपहर एक बजे पर्यटक फतेहपुर सीकरी स्मारक पहुंचे।

पर्यटक वीआइपी गेट से दीवान ए खास परिसर में स्मारक में घूम रहे थे। दोपहर दो बजे फोटोग्राफी के लिए पांच फ्रांसीसी पर्यटक दीवान ए खास में तुर्की सुल्ताना महल में लगी लकड़ी की भारी भरकम रेलिंग के सहारे खड़े थे।