• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


UP News: साइबर क्राइम सेल की बड़ी कार्रवाई, अवैध आनलाइन गेमिंग पर एक्शन, 15 लाख भारतीयों को ठगी से बचाया

Updated : Wed, 20 Sep 2023 04:19 PM

Agra Cyber Crime News Today आगरा साइबर सेल ने 15 लाख भारतीयो को ठगी से बचाया 38000 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज़ कराई। अवैध बैटिंगअवैध ऑनलाइन गेमिंग पर कार्रवाई। 15 लाख भारतीयों के साथ ठगी होने से पुलिस ने बचाया। पुलिस इसके लिए खुद आगे आई और इन आनलाइन गेम के खुलासे के लिए उसने खुद एक यूजर के रूप में जुड़कर खुलासा किया।

आगरा साइबर सेल 15 लाख भारतीय को ठगी का शिकार होने से बचाया साइबर अपराधियों और उनके एजेंट द्वारा खोले गए खातों को फ्रिज कराया।

पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया की साइबर सेल ने 38 हजार करोड़ चीन और अन्य देशों में जाने से रोका। 27 विदेशी वेबसाइट को पुलिस ने ब्लाक कराया। स्टार इंडिया कंपनी के अधिकृत हाट स्टार, लाइव कंटेंट से हुई थी ठगी। लाइव गेम, थर्ड पार्टी एप वेब पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर विदेशी सर्वर से करते थे ठगी।

चीन ,वियतनाम के जरिए होती थी लाइव री स्ट्रीमिंग। री स्ट्रीमिंग कराकर अवैध बैटिंग और कराई जाती थी अवैध गेमिंग। हज़ारों खातों से करोड़ो रुपए की हो रही थी ठगी। 300 से 500 रुपए ली जाती थी सब्सक्रिप्शन फीस।

पुलिस ने खुद जालसाजी का हिस्सा बन खोल दिया पूरा रैकेट। 6000 से अधिक बैंक खाते पुलिस ने कराए ब्लाक। वर्चुअल पेमेंट एकाउंट( VPA) खातों से भी की जा रही थी करोड़ों की ठगी। 18000 VPA खाते भी किए गए ब्लाक। उत्तर प्रदेश में साइबर सेल की अबतक की बड़ी कार्रवाई। आगरा के शाहगंज थाना और साइबर सेल ने ये कार्रवाई की है।