• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


आगरा के GIC मैदान में आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को किया संबोधित, विपक्ष पर किया पलटवार

Updated : Sun, 25 Jun 2023 03:45 PM

आगरा के जीआइसी मैदान में आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा लगातार आगरा के लोगों के साथ मेरा जीवंत रिश्ता है। जिम्मेदारी अखिल भारतीय होने के कारण मैं रिश्ते को उतना कायम नहीं रख पाया हूं।

आप सभी जानते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को गम्भीरता से नहीं लेते थे। कहते थे भारत गरीब देश है। आज सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है, भारत क्या बोल रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

विपक्ष चाहता है कि मोदी को नहीं बनना चाहिए था प्रधानमंत्री- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ शक्तियां चाहती हैं कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश की जनता के बीच विश्वास जीता है और वो कहते हैं कि मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो कई राज्यों में आप चुनाव कैसे जीते? सच यह है कि लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने की थी। 23 साल की उम्र में मुझे जेल में डाला गया था। मुझे डेढ़ माह तन्हाई में रखा गया। 18 माह तक जेल में रहा था। हम लोकतंत्र को प्रभावी भारत बनाना चाहते हैं।

किसी शायर ने कहा है जुगनू ने शराब पी ली है अब सूरज को भी गाली दे रहा है। इसी तरह इन लोगों की हालत है। अब इन्हें जल्दी सत्ता पाने का नशा चढ़ गया है इसीलिए वह मोदी को बाहर करना चाहते हैं। आप जनता की आंखों में धूल झोंक कर आना चाहते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान पर किया सवाल

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि नेता वह है जो जनता की आंखों में धूल झोंक करने उनकी आंखों में देखकर राजनीति करता है। राहुल के बयान जहां जाता हूं मुहब्बत की दुकान खोल देता हूं। दुकान खोलते रहिए वोट क्यों मांगते हैं। आपने मोदी का कार्यकाल देखा है। अमेरिका यात्रा से मजबूत भारत का सन्देश जा रहा है। जब मोदी अमेरिका संसद में बोल रहे थे तब 15 बार वहां के सांसदों ने खड़े होकर स्वागत किया था।

अर्थव्यवस्था के मामले में भारत, दुनिया के पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है। आने वाले समय में दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा।