• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


Ileana D'Cruz बेबी बंप फर्स्ट टाइम फ्लॉन्ट करती आई नजर, बिना शादी किए की हैं प्रेगनेंसी की घोषणा

Updated : Fri, 12 May 2023 04:58 PM

फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली है। अब उन्होंने अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने अप्रैल में मां बनने की घोषणा की थी। अब उन्होंने थाई हाई स्लिट स्लीवलेस ब्लैक कलर की गाउन पहन रखी है। इसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह खुशी के मारे झूम रही हैं। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है।

इलियाना डिक्रूज ने प्रेगनेंसी के बाद पहली बार फोटो की शेयर

यह पहली बार है, जब इलियाना डिक्रूज में अपनी तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। इलियाना डिक्रूज ने कई तस्वीरें शेयर की है। यह उनके घर की तस्वीरें हैं। इसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। पहली तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है, "बंप अलर्ट।" इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।