अब आगरा की अदालत में फैसले की बारी, 24 वर्ष में 17 की गवाही, अंसारी मामले में 18 को सुनवाई
Updated : Sun, 30 Apr 2023 05:41 PM

बांदा जेल में बंद मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ अागरा में भी 24 वर्ष पूर्व अभियोग दर्ज हुआ था। केंद्रीय कारगार में उसकी बैरक में छापा मारा गया था। मामले में कुल 25 गवाह हैं। जिनमें कुछ की मौत हो चुकी है। मामले में अब तक 17 गवाहों के ही बयान दर्ज हो सके हैं। अभी चार गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी है। न्यायालय में मामला अंतिम चरण में है। जिससे जल्द निर्णय आने की उम्मीद है। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इसमें अगली सुनवाई अब 18 मई को है।
ये है मामला
घटना 18 मार्च 1999 की है। मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार में बंद था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जेल पर छापा मारा था।अंसारी की बैरक से बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम आदि बरामद किया था। उसके खिलाफ जगदीशपुरा थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला की ओर से अभियोग दर्ज कराया गया था।