• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


UP Board Toppers List 2023: हाईस्कूल में 93.34 और इंटर में 83% लड़कियां पास, ये हैं 10वीं, 12वीं के टॉपर

Updated : Tue, 25 Apr 2023 05:04 PM

इंटरमीडिएट कक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले शुभ भविष्य में IAS बनना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे चलकर वे सिविल सर्विसेज ज्वाइन करना चाहते हैं। वहीं, नतीजों में लड़कियों ने  हाईस्कूल में 93.34 और इंटर में 83% लड़कियां पास हुई हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी घोषित कर दी है। हाईस्कूल में प्रियांशी ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड के परिणाम 2023 के अनुसार, कक्षा 10 के 179 छात्रों ने टॉप 10 में रैंक हासिल की है। ​​हाई स्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78% रहा है। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप 5 में 19 स्टूडेंट्स को जगह मिली है। सभी छात्रों ने 96.6% अंक प्राप्त किए हैं।