रामनवमी पर हुई गोकशी में सामने आई हैरान करने वाली साजिश, हिंदू पदाधिकारी संजय जाट समेत चार गिरफ्तार
Updated : Wed, 12 Apr 2023 06:09 PM

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की गौतम नगर में 30 मार्च को रामनवमी पर हुई गोकशी की घटना में शामिल अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी संजय जाट, जीतेंद्र कुशवाहा, सौरभ शर्मा और बृजेश भदौरिया को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जितेंद्र कुशवाहा ने एत्माद्दौला थाने में नकीम समेत चार आरोपियों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया था।
एत्माद्दौला पुलिस ने अपनी जांच में पाया की गोकशी की साजिश में संजय जाट और उसके साथी शामिल थे। उन्होंने विरोधी गुट को फसाने के लिए गोकशी की साजिश रची थी। जिस पर पुलिस ने दो आरोपितों को जेल भेज दिया था। संजय जाट जीतेंद्र कुशवाहा सौरभ शर्मा और बृजेश भदौरिया को वांछित किया था। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता सर्किल आरके सिंह ने बताया संजय जाट और उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।