• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, आरक्षण सूची जारी कर शासन ने 6 अप्रैल तक मांगी आपत्ति

Updated : Thu, 30 Mar 2023 04:41 PM

उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का रास्ता का साफ हो चुका है। यूपी शासन की ओर से इस संबंध में आज आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व महिला वर्ग को शामिल किया गया है। वहीं शासन ने आरक्षण के संबंध में संभावित आपत्तियों को 6 अप्रैल से पहले दर्ज कराने के लिए कहा है।

तालिका में देखें कहां किसे मिला आरक्षण

नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण 

  • आगरा अनुसूचित जाति महिला 
  • झांसी अनुसूचित जाति 
  • शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला 
  • फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला 
  • सहारनपुर पिछड़ा वर्ग 
  • मेरठ पिछड़ा वर्ग
  • लखनऊ महिला 
  • कानपुर महिला 
  • गाजियाबाद महिला 
  • वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित है।