• Home
  • Sun, 27-Apr-2025

Breaking News


होली के रंग में भंग! गुलाल लगाने गए युवक को बंधक बना मौसेरे भाइयों ने गला काटा

Updated : Thu, 09 Mar 2023 04:45 PM

आपसी रंजिश और विवादों ने होली के रंग में भंग डाल दिया। ताजगंज में होली पर परिवार के साथ गुलाल लगाने गए युवक का मौसेरे भाइयों बंधक बना गला काट दिया। उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर एक आरोपित को गुरुवार जेल भेज दिया। वहीं, सदर के सेवला स्थित नैनाना ब्राह्मण में बिरयानी और शराब की बोतल को लेकर हुए विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें 12 लोग घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक, ताजगंज के असद गली निवासी 35 वर्षीय अरुण पुत्र अशोक बुधवार को मोहल्ले में रहने वाले मौसेरे भाई धीरज के यहां होली खेलने गया था। भाई विकास ने बताया कि, अरुण के साथ वह अपनी पत्नी अंजू और बड़े भाई की पत्नी रेखा को भी लेकर गया था। वह मौसेरे भाइयों को गुलाल लगाकर चला आया। भाई अरुण और परिवार की दोनों महिलाएं वहां रह गई थीं।

विकास का आरोप है कि मौसेरे भाई धीरज और देव अरुण को बहाने से कमरे के अंदर ले गए। वहां उसे बंधक बना धारदार हथियार से गला काट दिया। वह किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटा। खून से लथपथ हालत में बाहर भागा। आरोपित वहां से भाग निकले। उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया है।