होली पर बरसेंगे बादल! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
Updated : Thu, 13 Mar 2025 10:31 PM

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बारिश के साथ ओले पड़ने पर मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार शाम 5.30 बजे आर्द्रता 49 प्रतिशत थी। वहीं शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे होली के दिन लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ सकता है।