• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


महिलाओं की आवाज होगी बुलंद, दो दिन के मंथन में स्मृति ईरानी से लेकर इन मंत्रियों के कार्यक्रम

Updated : Fri, 10 Feb 2023 06:25 PM

जी-20 देश के प्रतिनिधियों के बीच महिला सशक्तीकरण पर गंभीर मंथन होगा। ऐसा जो आने वाले समय में महिलाओं की दशा-दिशा को और मजबूत बनाएगा। महिलाओं की आवाज बुलंद होगी। देश-दुनिया में उनका डंका बजेगा। दो दिन तक चलने वाले मंथन से आगे बढ़ने का रास्ता निकलेगा। 11 फरवरी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और 12 फरवरी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री डा. मुंजपारा महेंद्र बैठकों में शामिल होंगे।

दो दिनों के सत्र की शुरुआत

होटल ताज कन्वेंशन में 11 और 12 फरवरी को महिला सशक्तीकरण को लेकर दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। दोनों ही दिनों के सत्र की शुरुआत योग से होगी। इसके बाद होने वाली बैठकों में महिलाओं की दशा और दिशा पर मंथन किया जाएगा। देश और विदेश के 40 वक्ता शामिल होंगे। अतिथियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए दयालबाग विश्वविद्यालय, आगरा कालेज, सेंट जोंस कालेज सहित 62 प्रोफेसरों को लाइजन अफसर के रूप में लगाया गया है। 

  • 11 फरवरी सुबह 7:30 से 8.15 बजे : होटल ताज कन्वेंशन और होटल ताज व्यू में योग कक्षा चलेगी। l9 से 10 बजे : ब्रेक फास्ट के दौरान सफल महिला नेताओं की सफलता की कहानी चलेंगी।
  • 10:15 12 बजे : होटल ताज कन्वेंशन में शुरुआत सत्र जिसमें वक्ता छवि राजपूत और सी. गुलाटी।
  • 10:15 से 10:30 बजे : स्वागत भाषण इंद्रेवर पांडेय सचिव महिला बाल विकास मंत्रालय
  • 10:30 बजे से 10:45 बजे : जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत का विशेष भाषण
  • 10:45 से 11:10 बजे : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण
  • 11:10 से 11:15 बजे : जी 20 की महिला सशक्तीकरण की चेयरमैन डा. संगीता रेड्डी का भाषण
  • 11:15 से 11:40 बजे : महिला शक्तीकरण : डिजिटल स्किल्स पर चर्चा जिसमें यूनाइटेड नेशंस की महासचिव अनीता भाटिया व वैशाली सिन्हा सहित अन्य महिलाएं शामिल होंगी।
  • दोपहर 12:40 बजे से 1:40 बजे: महिला सशक्तीकरण : रोल आफ डिजिटल स्किलिंग एंड फ्यूचर स्किल्स पर चर्चा होगी।
  • तीसरे पहर 3 से 4 बजे : पैनल डिस्कशन नान ट्रेडीशनल वर्कफोर्स में महिलाओं का कार्य।
  • शाम छह बजे : आगरा किला का विजिट और प्रोजेक्शन मैपिंग एंड कल्चरल प्रोग्राम

12 फरवरी

  • सुबह 7:30 से 8:15 बजे : योग कक्षा l9 से 10 बजे : होटल ताज कन्वेंशन में ब्रेक फास्ट
  • 10:10 से 10:25 बजे : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री डा. मुंजपारा महेंद्र का भाषण
  • 10:30 से 11:30 बजे : कला संस्कृति और बेहतर विश्व विषय पर परिचर्चा
  • दोपहर 12 से 1 बजे : दुनिया में महिला सशक्तीकरण की स्थिति पर चर्चा।
  • शाम चार बजे : अतिथियों द्वारा ताजमहल का भ्रमण 13 फरवरी lआगरा से जी-20 देश के प्रतिनिधियों का प्रस्थान।

बैठकों में 250 अतिथि शामिल होंगे

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की बैठकों में 250 अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम 10 फरवरी lशाम पांच बजे : 180 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगा। शाम 6:30 बजे : स्वागत के बीच सभी सदस्य होटल ताज कन्वेंशन व होटल ताज व्यू पहुंचेंगे।