• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


संसद में सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी, तुर्किये की स्थिति पर भावुक हुए पीएम मोदी

Updated : Tue, 07 Feb 2023 11:28 AM

मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान हिस्सा लिया। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।

1- "अग्निवीर योजना से देश का युवा सहमत नहीं, डोभाल ने थोपा आइडिया" संसद में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान हिस्सा लिया। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान जनता से बात करने का मौका मिला। आजकल राजनेताओं की ओर से पैदल चलने का चलन अब कम हो गया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते समय पीएम मोदी काफी भावुक हो गए और गुजरात के भुज में 2001 में आए शक्तिशाली भूकंप को याद किया, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थीं।

अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को तेज उछाल देखा जा रहा है। ग्रुप के कुछ शेयर 20 प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक चढ़े हुए हैं। हालांकि, कुछ शेयरों में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। तेजी वाले शेयरों में ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट, अडानी विल्मर और अडानी ग्रीन एनर्जी शामिल हैं। वहीं, अडानी टोटल गैस और अडानी पावर में गिरावट है।

तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले 36 घंटों में पांचवीं बार तुर्किये में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, पूर्वी तुर्किये क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र 46 किमी (28.58 मील) की गहराई पर था। इससे पहले आज सुबह भी मध्य तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।