• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


हिस्ट्रीशीटर ने शक में घोट दिया था पत्नी का गला, तीन माह बाद आरोपित गिरफ्तार

Updated : Mon, 06 Feb 2023 01:03 PM

उत्तरप्रदेश के आगरा जिले से सिकंदरा क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुई अन्नू भार्गव की मौत का आरोपित गिरफ्तार हो गया है। सिकंदरा के ककरेठा स्थित शिवम कुंज में हिस्ट्रीशीटर ने शक में पत्नी का गला घोट दिया था। इसके बाद घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने तीन महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें उस पर दस हजार रुपये का इनाम था।

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि 30 नवंबर 2022 को शिवम कुंज निवासी अन्नू पत्नी अनुज भार्गव का शव बंद मकान में मिला था। उसने 11 वर्ष पहले अनुज से प्रेम विवाह किया था। पति से विवाद के चलते वह पति से अलग बच्चों के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। यह बात पति को बुरी लग गई। वह उस पर शक करने लगा। इस कारण उसने हत्या कर दी थी।

मोबाइल पर बात करने से नाराज पति ने घोटा गला

पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर पति अनुज ने बताया कि पत्नी एक अस्पताल में नर्स थी। वह लगातार मोबाइल पर बात करती रहती थी। उससे पूछता तो कहती कि अस्पताल से फोन था। जिसके चलते उसे पत्नी पर शक हो गया कि वह किसी और से बात करती है। फिर उसकी हत्या की साजिश रची। अन्नू 30 नवंबर को उसे बाजार में मिल गई। उसे बहाने से घर पर लाकर गला घोट दिया।

अनुज भार्गव एमएम गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर

घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि अनुज भार्गव एमएम गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शाहगंज थाने में वर्ष 2016 में अपहरण व हत्या का अभियोग दर्ज हुआ था। दो अभियोग गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट के हैं।