• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Twinkle Khanna का राम रहीम से 'लव चार्जर' वाला कनेक्शन अक्षय कुमार को पड़ा भारी

Updated : Sun, 05 Feb 2023 05:10 PM

फिल्म एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक आर्टिकल लिखा है। इसमें उन्होंने अपने बीते दिनों को याद किया है। इसके साथ उन्होंने गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े एक किस्से के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि किस प्रकार उनकी हरकतों के कारण उनके पति अक्षय कुमार परेशानी में पड़ गए और उन्हें इस मामले में एसआईटी के सामने पेश होकर स्पष्टीकरण देना पड़ा।

ट्विंकल खन्ना ने राम रहीम की मैसेंजर ऑफ गॉड का प्रमोशन किया था

दरअसल ट्विंकल खन्ना ने गुरमीत राम रहीम इंसान की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का सोशल मीडिया पर प्रमोशन भी किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह लव चार्जर नामक टी-शर्ट पहनकर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देख सकते हैं। डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों को लगा कि वह वाकई उनकी फैन है। इसके चलते अक्षय कुमार से बाद में एसआईटी ने मामले में पूछताछ भी की थी।

ट्विंकल खन्ना मैसेंजर ऑफ गॉड का ट्रेलर देखकर दंग रह गई थी

ट्विंकल खन्ना राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का ट्रेलर देखकर दंग रह गई थी। इसके बाद उन्होंने फैंस से इस फिल्म को देखने की अपील की थी। इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे लेख में ट्विंकल खन्ना लिखती है, 'मैंने गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का ट्रेलर देखा था। मैंने उनका खूबसूरत गाना 'यू आर माय लव चार्जर' भी सुना था। मैंने लोगों से पूछना शुरू किया कि क्या वह मेरे साथ फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखना चाहेंगे। इसके अलावा मैंने उन्हें यह भी कहा कि उन्हें लव चार्जर लिखा हुआ एक टी-शर्ट लेना होगा। इसे ऑनलाइन ₹375 में खरीदा जा सकता है। कई लोगों ने उस समय मुझे कहा कि वह मेरे साथ फिल्म देखना पसंद करेंगे।