Lawrence Vishwai Gang का आगरा में नेटवर्क!, इंस्टाग्राम के फालोअर्स का डाटा खंगाल रही पुलिस
Updated : Sat, 04 Feb 2023 05:40 PM

लारेंस विश्वोई गिरोह के आगरा में नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है। बाह के डिफेंस कालोनी निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा लारेंस गिरोह का शूटर बन गया था। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि प्रदीप ने जयपुर में होटल कारोबारी पर फायरिंग से पहले ग्वालियर में भी वारदात की थी। वहां फाेन पर धमकी देकर चौथ मांगी गई थी। जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई थी। प्रदीप ने बीहड़ के कितने युवकों को गिरोह से जोड़ा, इसकी छानबीन कर रही है। इंस्टाग्राम पर पांच हजार से अधिक फालोअर्स का रिकार्ड भी वह खंगाल रही है।
लारेंस विश्वोई गिरोह के तीन शूटर हुए थे गिरफ्तार
जयपुर और आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 30 दिसंबर की रात को जैतपुर थाना क्षेत्र से लारेंस विश्वोई गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह ने जयपुर के होटल कारोबारी से पांच करोड़ रुपये चौथ मांगी थी। रकम न देने पर कारोबारी के जी क्लब के बाहर ताबड़तोड़ 17 राउंड गोलियां चलाई थीं।
जयपुर के बाद आगरा आए थे शूटर
वारदात के बाद शूटर आगरा आ गए थे। यहां बाह की डिफेंस कालोनी निवासी प्रदीप शुक्ला के यहां रुके थे। जयपुर पुलिस प्रदीप शुक्ला समेत तीनों शूटराें को अपने साथ ले गई थी। जयपुर में शूटरों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
जयपुर के बाद आगरा आए थे शूटर
वारदात के बाद शूटर आगरा आ गए थे। यहां बाह की डिफेंस कालोनी निवासी प्रदीप शुक्ला के यहां रुके थे। जयपुर पुलिस प्रदीप शुक्ला समेत तीनों शूटराें को अपने साथ ले गई थी। जयपुर में शूटरों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट, साइबर सेल कर रही जांच
इंस्टाग्राम पर लारेंस विश्नोई के नाम से तीन अकाउंट की जानकारी पुलिस को मिली है। एक एकाउंट में उसके 824 फालोअर्स हैं। जिसमें 11 पोस्ट हैं, जबकि एक को वह फालो करता है। दूसरे अकाउंट में 3063 फालोअर्स एवं 51 पोस्ट हैं। इस अकाउंट में 1149 लोगो को फालो किया गया है। जबकि तीसरे अकाउंट में 1668 फालोअर्स एवं 18 पोस्ट हैं। यह अकाउंट 561 लोगाें को फालो करता है। साइबर सेल और सर्विलांस काे इन अकाउंट की छानबीन के लिए लगाया गया है। इन अकाउंट में आगरा के कितने फालोअर्स हैं, इन्हें किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसकी छानबीन की जा रही है।