लोहामंडी सर्राफ लूटकांड में शामिल बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल, ये हुई थी घटना
Updated : Sat, 28 Jan 2023 05:15 PM

आगरा के लोहामंडी में सर्राफ से लूट के बाद फायरिंग करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने जगदीशपुरा क्षेत्र में देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश सोहेल दिल्ली के भजनपुरा में सरयू विहार का रहने वाला है। उसने अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
बाजार में मची थी दहशत
घटना शनिवार दोपहर 2:55 बजे की है। बोदला निवासी सर्राफ 50 वर्षीय नारायण अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल की लोहामंडी बाजार में बल्देवगंज चौराहे पर सराफा की दुकान है। लोहामंडी के राजनगर की रहने वाली कलावती अपनी भतीजी विमला देवी के साथ जेवरात खरीदने आयी थीं।विमला देवी को अपनी पुत्री की शादी के लिए सोने की चेन व अंगूठी खरीदनी थी। सर्राफ छह उन्हें चेन दिखाईं। जो काउंटर पर ट्रे में रखी थीं। सर्राफ ने बताया इसी दौरान दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। दोनों हेलमेट लगाए थे। एक दुकान के बाहर खडा रहा। दूसरा बदमाश अंदर घुसा। उनकी कनपटी पर तमंचा लगा सोने की छह उठा लीं। गोली मारने की धमकी दी। चेन लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचा दिया। सामने हलवाई की दुकान पर बैठे कर्मचारी सोनू बघेल ने साहस दिखाया।