• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


यमुना से निकली कार, नहीं मिले मार्केटिंग मैनेजर, अब फिर से तलाश करेगी पुलिस, जांच में सामने आए ये बिंदु

Updated : Wed, 25 Jan 2023 12:41 PM

यमुना नदी में 15 फीट नीचे बालू में धंसी कार को निकालने के लिए पांच पेशेवर गोतोखोरों को 50 डुबकी लगानी पड़ीं। पानी का तेज बहाव उन्हें अधिक समय तक अंदर नहीं रुकने दे रहा था। चौबीस घंटे चले रेस्क्यू के बाद 51वें प्रयास में गोताखोरों को कार में कांटा फंसाने में सफलता मिली।

फंस गया था जाल

न्यू अागरा के गांव सिकंदरपुर निवासी सियाराम उनके दोनों पुत्र सनोज, मनोज औेर भतीजे अभिषेक पेशेवर गोताखोर हैं। पंडित भी उनके साथ रहते हैं। वह भी गोताखोर हैं। मनोज और सनोज ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर में नदी में जाल डालने आए थे। जाल गलत जगह पड़ने पर उसे निकालने लगे तो वह फंस गया। पानी के अंदर जाकर देखा। जाल में कार फंसी थी। सूचना पुलिस को दी। शाम से रेस्कयू शुरू किया।

कार में फंसाया गया कांटा

मंगलवार की सुबह नौ बजे से वह रेस्क्यू में जुट गए। गोताखोर अभिषेक और पंडित ने बताया कि पानी का बहाव तेज था। वह 15 फीट नीचे पानी में उन्हें 30 से 35 सेकेंड तक ही ठहर पा रहे थे। जिस पर पांचों लोगों ने खुद को दस-दस डुबकी लगाना तय किया। जिससे कि सभी को आराम मिल सके। कार में कांटा फंसाने के लिए दोपहर तक 50 डुबकी लगा चुके थे। जिसके बाद उन्हें सफलता मिली।

दोपहर में यमुना किनारे आए थे स्वजन

प्रकाश पेरवानी की तलाश में जुटे स्वजन ने पुलिस काे बताया कि वह सोमवार को दिन में यमुना किनारे पर भी आए थे। नदी के किनारे रहने वालों से जानकारी की। मगर, यहां पर किसी तरह के हादसा होने से अनभिज्ञता जताई। जिस पर वह लौट गए थे।