मौसम विभाग का अनुमान, आज छाएंगे बादल, कल से बारिश, तापमान में आएगी गिरावट
Updated : Sun, 22 Jan 2023 04:50 PM

रविवार से बादल छाएंगे और 23 जनवरी से वर्षा की संभावना है। गणतंत्र दिवस पर वर्षा हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में गिरावट नहीं आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई और 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी वृद्धि हुई है और 6.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
धूप ने दी लोगों को राहत
शनिवार को सुबह से ही धूप निकली रही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। गर्म कपड़े भी कम पहने गए। लोगों ने धूप का भरपूर आनंद लिया। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश के अनुसार रविवार से बादल छाएंगे और सोमवार से वर्षा की संभावना है। वर्षा 26 जनवरी तक होगी। उसके बाद मौसम खुलेगा। वर्षा से तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
मौसम का ये है अनुमान
मौसम विभाग का मानना है कि सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में आंशिक रुप से बादल छाए रह सकते हैं। शीत लहर चलेगी। आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।