• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


होटल में पुलिस ने मारा छापा, चोरी छिपे चला रहे थे हुक्का बार, तीन लोग किए गिरफ्तार

Updated : Sat, 21 Jan 2023 04:57 PM

आगरा के संजय प्लेस में होटल नोवा के बेसमेंट में पुलिस ने गुरुवार की रात को छापा मारा। वहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करते तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हुक्का बार होटल का एक हिस्सा है। पुलिस ने दो दिन पहले सिकंदरा हाईवे सविर्स रोड पर स्थित एक इमारत में संचालित हुक्क बार पर छापा मारा था।

प्रतिबंधित है हुक्का बार

पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार के अनुसार हुक्का बार प्रतिबंधित है। पुलिस को जानकारी मिली कि संजय प्लेस में होटल नोवा के बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा है। वहां पर नई उम्र के लड़के और लड़की आते हैं। जिस पर गुरुवार की रात को प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने टीम के साथ वहां छापा मारा। कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद ग्राहकों को जाने दिया।

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए हुक्का बार संचालक यशपाल निवासी रामनगर कागारौल, राजपाल सिंह निवासी गांव सुरोठी अछनेरा और विष्णु राणा निवासी गांव धाधऊ थाना सहपऊ हाथरस हैं। मौके से हुक्का और उसमें प्रयोग होने वाला सामान बरामद किया गया है। कुछ महीने पहले संजय प्लेस में कैफे पुलिस ने पकड़ा था। वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले थे। कैफे में जोड़ों के लिए केबिन बनाए गए थे पुलिस कार्रवाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया था। मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार हुक्का बार होटल का एक हिस्सा था।