• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


सपने में उल्‍लू, सांप, तोते और आम देखने का क्‍या है संकेत

Updated : Fri, 20 Jan 2023 01:19 PM

कुछ सपने आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं।

मनुष्य को सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। एक व्यक्ति अपने संपूर्ण जीवन काल में कई प्रकार के सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों का देखना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है। कुछ सपने आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। आइए जानते है इन्हीं कुछ अच्छे और बुरे सपनों के बारे में।

1.यदि आपको सपने में उल्लू दिखाई देता है तो यह एक प्रकार का अशुभ संकेत माना जाता है। धन हानि के अलावा अन्य कोई अशुभ घटना की आशंका बनी रहती है।

2.यदि आप ऐसा सपने देखते हैं जिसमें कोई आपकी जेब काट रहा है तो यह अशुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में आर्थिक संकट आने वाला है। सपने में फटी हुई जेब देखना भी दरिद्रता का संकेत माना गया है।

3. यदि आप सपने में आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपके घर में खुशखबरी आने वाली है।

4. अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यानी आपके घर में संतान का जन्म हो सकता है। यह सपना धन लाभ का भी सूचक माना जाता है।

5.यदि आपको सपने में एक साथ हजारों तोते दिखाई देते हैं तो यह शुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में अब ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें