• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कारीगर की हत्या में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, धारदार हथियार से हमला कर हुई थी हत्या

Updated : Tue, 17 Jan 2023 01:04 PM

आगरा में ताजगंज के लच्छीपुरा में कारीगर की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या की गई थी। जो दिल के पार होने से मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। तीन नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

संक्रांति के कार्यक्रम में भाग लेने गया था युवक

लच्छीपुरा निवासी 35 वर्षीय सतीश उर्फ सोनी पीओपी कारीगर था। वह 14 तारीख की रात करीब दस बजे मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था। रविवार की सुबह सतीश का शव घर की गली में नाली किनारे पड़ा मिला था। उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था। पेट के नीचे धारदार हथियार से घाव के निशान थे।

हत्या की पुष्टि हुई

प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। सतीश के सीने में धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। जो उसके दिल के पास हो गया था। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सतीश के चाचा किशन सिंह ने कालू, अमन व अजहर के अलावा अाधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। सभी ताजगंज के रहने वाले हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।