• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


11वीं की छात्रा का अपहरण करने वाले आरोपित भेजे जेल, लड़की बेसुराग, बेटी की तलाश में भटक रहे स्वजन

Updated : Sat, 14 Jan 2023 04:34 PM

सदर के उखर्रा इलाके से नौ महीने पहले 11वीं की छात्रा को बाइक सवार अगवा कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आराेपित को जेल भेज दिया। पुलिस अब तक चार आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मगर, छात्रा को बरामद नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपित उसे लेकर गायब है।

स्कूल गई थी छात्रा, बाइक सवारों ने किया अपहरण

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 अप्रैल 2022 की सुबह स्कूल थी। बाइक सवार दो युवक उसे स्कूल के गेट के पास से बैठा कर ले गए थे। छात्रा के चाचा ने उनका पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर निकल गए थे। अपहरण की सनसनी पर एडीजी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। छात्रा के पिता की तहरीर पर सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जेल भेजा मुख्य आरोपित

पुलिस की छानबीन में आरोपितों के नाम खुले थे। भरतपुर के थाना उद्योग नगर के धौरमई निवासी रोहित और उसका साथी लोकेंद्र उर्फ भोला छात्रा को अगवा करके ले गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित रोहित के पिता लखन लाल, फतेहपुर सीकरी के मंडी मिर्जा खां निवासी नंद किशोर और एटा के पुराना बस स्टैंड निवासी जीजा संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लोकेंद्र उर्फ भोला और रोहित फरार चल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को लोकेंद्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अभी तक छात्रा को बरामद नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपित उसे लेकर गायब है।