• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


हाथों से खाना खाती दिखीं जैकलीन फर्नांडिस

Updated : Sun, 08 Jan 2023 04:12 PM

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन अब वह अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह अपने हाथों से फ्राइड राइज खाती हुई दिख रही हैं।

इस वीडियो को खुद जैकलीन फर्नांडिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री केले के पत्ते के ऊपर रखी डिश दिख रही है, जो फाइड राइज को अपने हाथों से खात रही हैं और इस दौरान वह मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, पकवान का अनुमान लगाओ।

अभिनेत्री की इस वीडियो को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, इसे नसी लेमन कहते हैं... जोकि मलेशिया की फेमस ब्रेकफास्ट डिश है।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के लिए साल 2022 बेहद मुश्किलों से भरा रहा था, जहां उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत से फटकार खानी पड़ी थी। इसके साथ-साथ उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।