• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कड़ाके की ठंड में देखना चाहते हैं ताजमहल तो शेड्यूल में करें थोड़ा सा बदलाव

Updated : Fri, 06 Jan 2023 04:57 PM

उत्तर भारत में पड़ रही शीतलहर और कोहरे ने दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की चमक को भी फीका कर दिया है। एक जनवरी को जहां रिकार्ड पर्यटक आए थे, वहीं उसके बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे की वजह से सुबह के बजाय पर्यटक दोपहर में स्मारक देखने पहुंच रहे हैं।

शाम ढलने के साथ शुरू होता है कोहरा

उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। यहां शाम ढलने के साथ कोहरा छाना शुरू हो जाता है जो सुबह तक रहता है। इसकी वजह से सुबह ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को अच्छा व्यू नहीं मिलता है। वीडियो प्लेटफार्म से ताजमहल नजर नहीं आता है। इससे पर्यटक फोटोग्राफी भी नहीं कर पाते हैं। इसे देखते हुए टूर आपरेटर उन्हें सुबह के समय अन्य स्मारकों की सैर करा रहे हैं।

जिन पर्यटकाें को एक दिन में ताजमहल व आगरा किला देखना होता है, उन्हें सुबह आगरा किला भेजा जाता है। आगरा किला की जब तक वह सैर करते हैं, तब तक ताजमहल में कोहरा छंट जाता है। सर्दी बढ़ने का असर ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या पर भी पड़ा है।