• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, कहा- देश की लड़कियों को लेनी चाहिए प्रेरणा

Updated : Fri, 06 Jan 2023 04:32 PM

हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें उर्फी जावेद के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं है और वे उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम कर सकते हैं। 

यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद की सराहना की है

यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दूसरी लड़कियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस बीच बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुई उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो बड़ी तेजी से वायरल होती है। इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।