'पठान' से पहले दीपिका की इन फिल्मों को लेकर भी मचा खूब बवाल
Updated : Wed, 04 Jan 2023 12:25 AM

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर विवादों में हैं। फिल्म के बेशरम रंग गाने में दीपिका की बिकिनी के भगवा रंग को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक बवाल मचा हुआ है। अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किये गये। राजनेताओं की टीका टिप्पणियां हुईं।
धमकी, चेतावनियां दी गयीं और आखिरकार सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म के गाने में बदलाव करने के निर्देश निर्माताओं को दिये। हालांकि, शाह रुख खान के फैंस में पठान को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया की हलचल से लगाया जा सकता है, जहां विवाद और प्रमोशन साथ-साथ चल रहे हैं।
पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस सबके बीच 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी। अगर उनके करियर पर नजर डालें तो एक संयोग नजर आता है। जिन फिल्मों में दीपिका की परफॉर्मेंस को सराहा गया, वो विवादों में भी खूब फंसी।