• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


नए साल में इन स्टार्स के घर बजेगी शहनाइयां

Updated : Sat, 31 Dec 2022 12:56 PM

2022 में कई बॉलीवुड स्टार्स की शादी के चर्चे रहे। तो वहीं इस साल कई कपल ने एक दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद शादी कर ली। अब 2023 में भी कई बॉलीवुड सितारों के घर शहनाइयां बजने वाली हैं। यानी कि नए साल पर कई स्टार्स शादी के बंधन में बनने वाले हैं। आइए जानते हैं कि 2023 में किस कपल की शादी होगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

बॉलीवुड ब्यूटी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी की खबरें काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही थीं, मगर दोनों की तरफ से कभी भी इस पर मुहर नहीं लगी। अब जानकारी आई है कि यह कपडल 6 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल राजस्थान में शादी करेगा।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

लंबे समय तक अपनी डेटिंग की बात को छिपा कर रखने के बाद मलाइका और अर्जुन ने आखिरकार अपने रिलेशन को सबके सामने रखा। मूविंग इन विद मलाइका शो में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन पर बात की थी। इसी के साथ उन्होंने अपनी दूसरी शादी पर भी हिंट दिया था। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कपल आने वाले साल में शादी कर लेगा।

इरा खान-नूपुर शिखरे

आमिर खान की बेटी इरा की सगाई उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ हो चुकी है। सगाई मुंबई से कुछ ही दूर आयोजित की गई थी। बेटी की जिंदगी से जुड़े खास फंक्शन पर आमिर खान ने जमकर कदम थिरकाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी है कि 2023 में यह कपल शादी करेगा।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी

2023 में बी टाउन से होने वाली शादियों में एक नाम क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का भी है। मीडिया में दोनों की शादी की डेट 21 से 23 जनवरी के बीच की है। यह कपल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में सुनील शेट्टी ने एक इवेंट के दौरान बेटी अथिया की शादी को लेकर बयान दिया था कि वह जल्द ही शादी करेंगी।

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 से एक दूसरे को डेट करने वाले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत सर्कुलेट होती हैं। करण कुंद्रा ने फिल्म '1921' में जरीन खान के साथ काम किया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई मूवीज में अभिनय किया है। तेजस्वी प्रकाश के साथ इस साल उनकी शादी की चर्चा तेज है।