• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


रात 10 बजे तक कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

Updated : Tue, 27 Dec 2022 01:00 PM

ताजमहल को रात 10 बजे तक खोला जाना चाहिए। उसे रात में कृत्रिम प्रकाश में रोशन किया जाए। अब अत्याधुनिक तकनीक का जमाना है। अलग-अलग रंग की रोशनी ताजमहल पर पडे़गी तो उसे मनमोह लेने वाला नजारा होगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला संस्कृति एवं पर्यटन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यह बात कही। बैठक में परिषद का उद्देश्य धरोहरों का संरक्षण, पर्यटन स्थलों का विकास, रोजगार सृजन, लोक विधाओं के संरक्षण, पर्यटन व संस्कृति विकास को नए क्षेत्रों की पहचान बताया गया।

जानकारी दी गई कि पर्यटन गांव के रूप में आंवलखेड़ा व होलीपुरा और ईको टूरिज्म साइट के रूप में सूर सरोवर पक्षी विहार और चंबल सेंक्चुरी का चयन किया गया है। इनके विकास के लिए सर्वे किया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पर्यटन विकास को सुझाव दिए।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि पर्यटन नीति में होटल को उद्योग का दर्जा दिया गया है, लेकिन उद्दोगों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।