पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा, नम आंखों से परिवार और साथियों ने दी अंतिम विदाई
Updated : Tue, 27 Dec 2022 12:14 PM

अलविदा तुनिशा शर्मा.. 20 साल की तुनिषा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के इस तरह जाने से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती थी। तुनिषा शर्मा का मृत शरीर 24 दिसम्बर की दोपहर उनके शो के सेट पर पंखे से लटका मिला था। तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाये गये हैं।
तुनिषा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी बेटी को इतनी कम उम्र में इस तरह जाते देख वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।