• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


शीतलहर से ठिठुरे लोग, पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस

Updated : Mon, 26 Dec 2022 04:28 PM

पश्चिमी हवा ने मौसम के मिजाज को बदलकर रख दिया है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। शहर में कम रहा लेकिन देहात क्षेत्रों में जबरदस्त कोहरा रहा। वहीं शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। आने वाले दिनों में सर्दी अभी और परेशान करेगी। रात का तापमान और गिरने का अनुमान है।

चार दिन में और कमी आएगी

ठिठुरन ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। ठंडी हवा चलने के चलते दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आई। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री से. पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो तीन से चार दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। बूंदाबांदी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर निकलते नजर आए। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में कैद हो गए। सबसे अधिक परेशान दोपहिया वाहन चालकों को हुई। सोमवार को दफ्तर खुले थे ऐसे में सुबह बाइक और स्कूटी से निकलने वाले लोग अच्छी तरह खुद को गर्म कपड़ों में कैद कर निकले। हाथों में दस्ताने और सिर को गर्म रखने के लिए टोपी लगाकर निकले।

इससे पहले रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। दृश्यता 600 मीटर रही। सुबह आठ बजे सूरज के कुछ देर के लिए दर्शन हुए लेकिन कुछ देर के बाद ही धुंध फिर से छा गई। पश्चिमी हवा चलने के कारण दिनभर ठिठुरन रही। शाम को यह और भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई और यह 21.2 डिग्री से. पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से. की कमी आई। यह 6.6 डिग्री से. पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि 28 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा।