तीन नए थानों ट्रांस यमुना, किरावली और बमरौली कटारा को मिले थानेदार, 11 का हुआ ट्रांसफर
Updated : Sat, 24 Dec 2022 12:52 AM

आगरा कमिश्नरेट में बने तीन में दो थानों को ट्रांस यमुना और किरावली और बमरौली में शुक्रवार को निरीक्षकों व थानाध्यक्ष की तैनाती हो गई। कमिश्नरेट में 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को स्थानांतरण किया गया है।
इन्हें मिली थानों में तैनाती
मलपुरा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवधेश कुमार गौतम को थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना बनाया गया है। जबकि अपराध शाखा में तैनात उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक किरावली थाना बनाया गया है। इसी तरह विकास राणा को चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट थाना नाई की मंडी से थानाध्यक्ष बमरौली कटारा बनाया गया है।
इसके अलावा रीना को ताज सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक पर्यटन थाना बनाया गया है। पुलिस लाइन से तिलकराम भाटी को प्रभारी ताज सुरक्षा, प्रभारी निरीक्षक पर्यटन थाना जय सिंह परिहार को पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक रंजना सचान, भूपेंद्र और धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक इरादत नगर अरविंद कुमार निर्वाल को अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है।हरीश चौधरी बयारा चौकी थाना अछनेरा से पर्यटन थाने स्थानांतरित किया गया है।