• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Sushant Singh Rajput के निधन के बाद बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे अमित साध, कहा- यह समाज की असफलता

Updated : Thu, 22 Dec 2022 04:34 PM

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म अभिनेता अमित साध बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने समाज को बौना साबित कर दिया है, समाज ने एक व्यक्ति को होपलेस बना दिया। 

अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो छे से डेब्यू किया था

अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो छे से डेब्यू किया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से अमित साध टूट गए थे और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काई पो छे डेढ़ वर्षो तक छूट की थी। इसके चलते दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में अपने घर पर मृत पाए गए थे।

अमित साध आगे कहते हैं, 'मुझे सुशांत की साइकी पता थी। कोई अगर आत्महत्या से मरता है, तो इसका मतलब यह है कि उसने अपने जीवन के कुछ पहलुओं को छुपाकर रखा है, जब ऐसा होता है तब यह उस व्यक्ति का दोष नहीं होता। यह समाज का होता है। लोग जो उसके आसपास के थे वे, उस गंभीर बात को पहचान नहीं पाए। वह व्यक्ति इतना निराश हो गया कि उसने अपने आपको मार लिया।